एक स्लीपर बस सीज रू0 1.02 लाख जुर्माना 01 ओवर लोड ट्रक व 01 ट्रक बकाया में सीज जिलाधिकारी फर्रूखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी जी के निर्देशन में आज दिनांक 04/12/2025 को एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा एआरएम रोडवेज राजेश कुमार के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाते हुये 01 स्लीपर बस को उत्तर प्रदेश राज्य का कर नहीं जमा पाये जाने तथा परमिट नहीं दिखाने पर रोडवेज बस स्टेशन पर सीज करते हुये रू0 1.02 लाख का जुर्माना लगाया गया इसके अतिरिक्त 01 ओवर लोड ट्रक को भी सीज किया गया तथा उस पर रू0 36 हजार जुर्माना लगाया गया। कर बकाया में संचालित 01 ट्रक को भी सीज किया गया है इस प्रकार परिवहन विभाग द्वारा आज की कार्यवाही में 03 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये रू0 1.38 लाख का जुर्माना लगाया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
