
रूसी राष्ट्रपति पुतिन सालों बाद भारत दौरे पर आ रहे हैं. वो 4 दिसंबर को लैंड होंगे और 5 दिसंबर को कई बड़े ऐलान करेंगे. जंग के हालातों से जूझने के बावजूद पुतिन अपने दोस्त के साथ रिश्ते और मजबूत करने के लिए कई तोहफे प्लान करके लाए हैं. जिसकी हिंट पुतिन के उस डेलीगेशन में मिल गई है, जो भारत दौर पर उनके साथ आ रही है. पुतिन के पीछे-पीछे भारत टूर एक-दो नहीं बल्कि पूरे 7 लोग मौजूद रहेंगे. एक तरह से लगभग पूरी रूसी सरकार ही भारत आने वाली है. पुतिन के साथ आने वाले VIPs की लिस्ट ने भारत-रूस की डील्स का अंदाजा दे दिया है.
क्या होगा पुतिन का शेड्यूल?
पुतिन सिर्फ 30 घंटों तक भारत में रहेंगे और पहले दिन, शाम के करीब 6 बजे लैंडिंग के बाद सीधा पीएम मोदी के साथ उनकी वन टू वन बातचीत होगी. प्राइवेट डिनर पर होने वाली ये बातचीत अनऔपचारिक होगी लेकिन अगले दिन यानी 5 दिसंबर के लिए महत्वपूर्ण होगी. इसी दिन भारत-रूस के दोनों नेता मिलकर मीडिया को संबोधित करेंगे और ऐलान करेंगे कि उनके बीच कौन-कौन सी डील्स फाइनल हुईं. ये डील्स क्या हो सकती हैं, इसका जवाब पुतिन के साथ भारत आने वाले प्रतिनिधि मंडल में मिल गया है.
