आक़िल गौर

देवरिया जिले में SIR फॉर्म को भरने के लिए सरकारी कर्मचारी और नेता अलग-अलग अंदाज में मुहिम चला रहे हैं, ताकि एक भी वोटर छूट न पाए. लार ब्लाक के रोपनं छपरा गांव के BLO मोहम्मद आफताब ने SIR फार्म के लिए डुगडुगी बजाकर लोगों को जागरूक किया और कहा कि सुनिए सुनिए…एक जरुर सूचना…. मेहरबान कदरदान शाहीबानन… BLO आ गया है आपके द्वार….जल्द से जल्द फॉर्म जमा की कर दीजिए….यदि आपका फॉर्म जमा नहीं करते हैं तो आपका नाम वोटर लिस्ट से कट जाएगा.
BLO मोहम्मद आफताब बताते हैं कि डुगडुगी बजाने से लोग आकर्षित होंगे और यह जरूर पूछेंगे की डुगडुगी क्यों बजाई जा रही है तो वह लोगों को SIR फॉर्म भरने के लिए जागरुक करते हैं ताकि किसी का नाम छूट न पाए. इधर बरहज के सपा नेता विजय रावत भी SIR आर फॉर्म भरने के लिए अनोखी तरह से मुहिम चला रहे हैं. सपा नेताओं की टीम नाव के जरिए सरयू नदी पार कर रहे हैं और देवरिया जिले के कछार इलाकों में लोगों को SIR फॉर्म भरने की अपील कर रहे ताकि किसी का नाम छूट न पाए.
