
मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी कोतवाली मोहम्मदाबाद अंतर्गत इकाई के कार्यकर्ताओं ने 24 नवंबर को फर्रुखाबाद सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधायक ने शराब के नशे में पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं और संगठन से जुड़े लोगों को फोन पर अपमानजनक शब्द कहे थे और गाली-गलौज की। इसी प्रकरण को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नगर में विधायक का पुतला फूंका कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सदर विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी की और कथित तौर पर संगठन मंत्री सुनील सिंह राणा के साथ फोन पर की गई अभद्रता की कड़ी निंदा की। एबीवीपी मोहम्मदाबाद इकाई ने आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएग कार्यकर्ताओं का कहना है कि फोन पर की गई अभद्र टिप्पणी से संगठन के युवा कार्यकर्ता काफी क्रोधित हुए।
