फर्रूखाबाद 16 अक्टूबर को श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जीरो पॉवर्टी की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई
GSP न्यूज चैनल नीरज राजपूत ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रूखाबाद 16 अक्टूबर को श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जीरो पॉवर्टी की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी संवंधित विभाग जीरो पावर्टी में अपने विभाग के चिन्हित लाभार्थियों को विभाग की योजनाओं से आच्छादित करना सुनिश्चित करे।,स्टेट डाटा से अपने जनपद के लाभार्थियों की सूची का मिलान कर ले, सभी की फेमली आई0डी0 बनबना सुनिश्चित करे, सारे किसानों व पेंशन धारकों की भी फेमली आई0डी0 बनवाना सुनिश्चित करे, सभी अधिकारी विकसित भारत विकसित उत्तरप्रदेश में अपने विभाग के लाभार्थियों द्वारा फीडबैक दिलवाना सुनिश्चित करे बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण,जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, सेवायोजन अधिकारी,समाज कल्याण अधिकारी,अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी,जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी,जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ,प्रिंसिपल आई0टी0आई, व संवंधित अधिकारी मौजूद रहे।