फर्रुखाबाद, 14 अक्टूबर 2025, को आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे 01 करोड़ से अधिक के कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया
GSP NEWS चैनल नीरज राजपूत ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद, 14 अक्टूबर 2025, को आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे 01 करोड़ से अधिक के कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया , बैठक में जनपद में चल रही 77 निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा की गई ।जिलाधिकारी द्वारा यू0पी0प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि0 कानपुर द्वारा लोहिया अस्पताल में 50 शैय्या क्रिटिकल यूनिट में कार्य समय से पूर्ण न करने पर नाराजगी जताई व उनके खिलाफ शासन को लिखने के लिये निर्देशित किया,पर्यटन विभाग के कार्यो की गुडवत्ता खराब होने पर नाराजगी जताई और पर्यटन निगम के खिलाफ शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिये, यू0 पी0 सी0 एल0 डी0एफ0 द्वारा निर्मित किये जा रहे गौ संरक्षण केंद्र पचरौली व अन्य किये जा रहे कार्यो की प्रगति खराब होने पर नाराजगी जताई, यू0पी0आर0एन0एस0एस0लि0 को कार्य कारगर में चल रहे कार्यो को जल्दी पूर्ण करने के निर्देश दिये जिलाधिकारी द्वारा पूर्ण हो चुके कार्यो को नियमानुसार हैंडओवर की कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यो में मानक व गुडवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाये व सभी कार्यो को ससमय पूर्ण किया जाये,सभी अभियंता अपने प्रोजेक्ट का नियमित निरीक्षण करे, व कोई भी समस्या होने पर अवगत कराएं बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी व संवंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।