राष्ट्रीय प्रतियोगिता से फर्रुखाबाद की कराटे टीम जीत कर वापस लौटी आज फर्रुखाबाद वर्ल्ड मॉडर्न शोटोकन फेडरेशन ऑफ इंडिया की टीम अपने जिले का नाम रोशन करके वापस लौटी जिसमें अर्पिता भारद्वाज,पाखी सक्सेना , तनिष्का दीक्षित , अभियान मिश्र , सान्वीं मिश्र को गोल्ड मेडल पुष्कर भारद्वाज, कृष्ण गुप्ता , आदित्य चतुर्वेदी और चेतन सिंह का सिल्वर मेडल ,वेदांत रस्तोगी , आदित्य मिश्रा, उमंग तिवारी ,और आदित्य पल का ब्रोंज मेडल प्राप्त किए इनकी इस उपलब्धि पर इनके कोच सेंसेई पारस भारद्वाज, पुष्कर भारद्वाज,और आरती भारद्वाज ने इनको बधाई दी और उन्होंने कहा कि इन बच्चो ने बहुत मेहनत की जिसके कारण आज इन लोगों को यह सफलता मिली है हर टीचर को यही प्रयास करना चाहिए कि हमारे स्टूडेंट्स सफल हो टीचर का कर्तव्य होना चाहिए कि बच्चों की जिंदगी हर मोड़ पर सफल हो इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पूरा उत्तर प्रदेश,गोवा, झाड़ खंड, नोएडा ,उत्तर , बिहार , बेस्ट बंगाल आदि जगह से लगभग 2000 बच्चो ने भाग लिया जिसमें हमारे जिले में बच्चो ने अपने जिले का नाम रोशन किया । संस्था के चेयर पर्सन मोनिका यादव ,संरक्षक सचिन यादव , लालजी सक्सेना,रोहित सफर , सुधीर कुमार ,अध्यक्ष अंजुमन कुमार दुबे और सचिव अवनींद्र कुमार ने बच्चो को आशीर्वाद दिया और कहा कि यह हमारे जिले के लिए बहुत ही गर्व की बात है जो यह बच्चे मेडल प्राप्त किया हैं मेरा आशीर्वाद है कि राष्ट्रीय स्तर पर निकले यह इण्टर नेशनल स्तर पर निकले इनके कोच सेंसेई पारस भारद्वाज, आरती भारद्वाज को बहुत बहुत शुभकामनाएं जो आगे भी ऐसे बच्चे तैयार करे जो अपने जिले का नाम रोशन करे ।