GSP NEWS चैनल नाजिम खान क्राइम ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद
रामानन्द प्रजापति को सम्मानित करने उनके निवास पहुँचे सपा जिलाध्यक्ष एंव महासचिव उन्हें शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। फर्रुखाबाद आज 21/07/2025 को समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष श्री चन्द्रपाल सिंह यादव ने वरिष्ठ नेताओं को सम्मान देने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ नेता, अनुभवी राजनैतिक मिशनरी श्री रामानन्द प्रजापति के घर जाकर उन्हें शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया उनके साथ पार्टी के जिला महासचिव श्री इलियास मंसूरी एंव जिला सचिव रामपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे रामानन्द प्रजापति ने भावुकता से जिला पार्टी प्रमुख और महत्वपूर्ण पदाधिकारियों द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम की सराहना की और कहा इससे पार्टी के लिए काम करने बाले लोगों के मन में सम्मान और गर्व की अनुभूति होती है। उनमें सहयोग की भावना पैदा होती है, श्री प्रजापति ने कहा कि प्रजातंत्र में किसी राजनैतिक दल के पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं का आचरण और उनकी सक्रियता ही उस दल का राजनैतिक स्थान तय करती है। फर्रुखाबाद जिला संगठन की ये मुहिम समाजवादी पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होगी। और सम्मान की ये मुहिम एक शिलालेख बनकर भविष्य का मार्गदर्शन बनेगी।
राजनैतिक चर्चा में श्री प्रजापति ने जीवन के विभिन्न अनुभव साझा किए और उन्होंने कहा कि किसी भी युद्ध में विजय पाने के लिए नेतृत्व की कुशलता, सेनापतियों का रण-कौशल और सैनिकों की वीरता ही उस पक्ष को विजय तक पहुंचाती है, वर्तमान में इन सभी से अलंकृत भारतीय राजनीति में एक मात्र दल है समाजवादी पार्टी और जन-नायक बनकर देश की राजनीति में उभरे श्री अखिलेश यादव जी आज डा० लोहिया, बाबा साहब अंबेडकर, मान्यवर कांशीराम जी एंव श्रद्धेय नेताजी की विचारधारा को जमीन पर उतारने का प्रयास कर रहे हैं, उनके द्वारा दिया गया पीडीए का नारा अब एक इंकलाबी आंदोलन का रूप ले चुका है, और भविष्य में इसके राजनैतिक परिणाम भी दिखाई देंगे।सपा जिलाध्यक्ष श्री चन्द्रपाल सिंह यादव एंव महासचिव इलियास मंसूरी ने वार्ता के क्रम में उनसे अनुरोध किया कि पार्टी आपसे बहुमूल्य सुझावों की अपेक्षा रखती है। ये संघर्ष का समय है और होने बाले घमासान में विजय पाने के लिए एक मजबूत रणनीति बनाने का समय है।श्री प्रजापति ने पार्टी पदाधिकारियों को आश्वासन दिया है कि वो हर तरह से पार्टी के साथ हैं और जो भी सम्भव होगा वह अवश्य करेंगे। जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि जिलाध्यक्ष जी के निर्देशानुसार वरिष्ठजनों के सम्मान की ये मुहिम अनवरत जारी रहेगी। यह जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एंव स.मीडिया प्रभारी राधेश्याम सविता ने मीडिया के साथ साझा की