GSP न्यूज़ चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद
समाजसेवी डॉ,अरशद मंसूरी कायमगंज
कायमगंज फर्रुखाबाद कायमगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम पंचायत हमीरपुर खास में आज क्षेत्र वासियों के हमदर्द मददगार भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नेता एवं समाजसेवी डॉ अरशद मंसूरी के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पार्ट-2 के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान डॉ. अरशद मंसूरी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाली को बढ़ावा, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत हमीरपुर खास में पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य हो रहें है। जब तक प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी नहीं लेगा तब तक हम प्रकृति की रक्षा नहीं कर पाएंगे, फल स्वरुप हमें आने वाले समय में भयंकर परिणाम देखने को मिलेंगे। वर्तमान समय में भी धीरे-धीरे जिस तरह से लोग प्रकृति को अनदेखा कर रहे हैं एवं आधुनिक युग की ओर बढ़ रहे हैं वह कहीं न कहीं हमारी पृथ्वी के लिए खतरा बनता जा रहा है। जिसके लिए हम सबको समय रहते सचेत होने की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास करना चाहिए। ग्राम पंचायत-हमीरपुर खास के ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक व पर्यावरणीय कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान मुजाहिद खान, सचिव रंजीत सिंह यादव, रोजगार सेवक सलीम खान, प्राथमिक विद्यालय हमीरपुर खास की सहायक अध्यापक अर्शी नाज़, इंचार्ज राजन कुमार, भाजपा अचरा मण्डल के उपाध्यक्ष ब्रजेश यादव, रिज़वान अली मंसूरी, यासर अंसारी, मोहम्मद वसीम मंसूरी आदि लोग उपस्थित रहें!