GSP NEWS चैनल अतुल शुक्ला ब्यूरो चीफ जिला हरदोई की रिपोर्ट
जिला हरदोई में आज नगर चौपाल के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री एवं नगर विधायक नितिन अग्रवाल नागरिकों से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के आदेश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दिए नागरिकों ने मंत्री श्री अग्रवाल को खुलकर अपनी समस्याएं बताईं नागरिक संवाद में मंत्री श्री अग्रवाल ने सांडी रोड स्थित देवखल बूढ़े बाबा मंदिर के मुख्य मार्ग को बनवाने तथा मंदिर की बाउंड्री वॉल और इंटरलॉकिंग कर सौंदर्य करण करने के भी निर्देश दिए मंत्री जी को अपने बीच पाकर नागरिक गदगद दिखाई दिए नगर चौपाल में मंत्री श्री अग्रवाल के साथ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर भी मौजूद रहे नागरिकों में इस बात की प्रसन्नता दिखाई दी कि उनकी समस्याओं की जानकारी लेने मंत्री जी स्वयं उनके पास आए उन्होंने नगर पालिका से संबंधित समस्याओं को मौके पर मौजूद पालिका के अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए नगर के वार्ड नंबर 13 में स्थित देवखल बूढे बाबा मंदिर परिसर में सभासद राजकुमार गुप्ता राजू और पूर्व सभासद राजीव गुप्ता द्वारा आयोजित नगर चौपाल में नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी नगर चौपाल में पहुंचे मंत्री श्री नितिन अग्रवाल ने नगर वासियों से पारिवारिक रिश्ता बताते हुए हर दुख सुख में साथ निभाने का वादा किया उन्होंने नागरिकों से कहा किसी भी समस्या के लिए उनके दरवाजे सदैव आप लोगों के लिए खुले हैं श्री अग्रवाल ने नगर चौपाल में मौजूद नागरिकों से सीधा संवाद किया और समस्याओं से रूबरू हुए उन्होंने बताया कि इस वार्ड में उनके द्वारा 40 बिजली के खंभे लगाए जा चुके हैं नगर चौपाल में पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर और अधिशासी अधिकारी समेत अन्य पालिका के कर्मचारी भी मौजूद रहे जिन्हें नागरिकों की समस्याओं के समाधान का तत्काल निर्देश दिया गया मंत्री श्री अग्रवाल में बूढ़े बाबा मंदिर के अंदर जाकर दर्शन किए तथा मंदिर का हाल जाना इस दौरान श्री अग्रवाल ने कहा कि हर वार्ड में नगर चौपाल का आयोजन किया जाएगा फिलहाल नगर चौपाल में सभासद द्वारा आए नागरिकों के लिए स्वलपाहार की व्यवस्था की गई सभासद द्वारा वार्ड के विकास के लिए मंत्री श्री अग्रवाल को नगर चौपाल के माध्यम से बुलाने की भी वार्ड वासी मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं उनका कहना है कि इससे वार्ड में विकास के रास्ते खुलेंगे। इस दौरान सभासद राजकुमार गुप्ता राजू, राजीव गुप्ता जितेंद्रा ऑटो पार्ट्स, अमित त्रिवेदी रानू सभासद, अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिवसेवक गुप्ता जय शिव संयुक्त मानव अधिकार परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, जिला संगठन मंत्री अधिवक्ता शुभम गुप्ता , जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता मुकेश अग्निहोत्री एवं अधिवक्ता अमर सिंह, महेश चंद गुप्ता व पूर्व सभासद, श्याम बिहारी त्रिवेदी, विजय गुप्ता, टिंकू, सुशील अवस्थी छोटे महाराज, विकास गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, विशाल गुप्ता, आदर्श मिश्रा, आशीष पांडेय, जितेन्द्र द्विवेदी, गुलाब सिंह, गोविंद सिंह, छोटू बनिया, हर्ष अवस्थी, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र यादव, अजय मिश्रा, अवधेश मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता, ध्रुव मिश्रा, विजय शंकर द्विवेदी ,दिनेश चौहान, विपुल गुप्ता, संजीव अग्रवाल, आषीष पांडेय, महेश प्रधान, और पी के गुप्ता समेत सैकड़ो की संख्या में नागरिक मौजूद रहे।सफल संचालन डॉक्टर सुरनाथ अवस्थी खुनखुन अवस्थी ने किया।
