GSP न्यूज़ चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद
इमाम हुसैन की याद में ताजिया लेकर दिलशाद खान कर्बला को चले
कल देर रात्र 9 मोहर्रम को हॉता मंझले खा भीकमपुरा फर्रुखाबाद में दिलशाद खान ने अपने निवास से दुकानों वाली मज़्ज़ित के पास ताजिया लेजाकर रखवाया जिसमे विभिन्न विभिन्न जगहों से लोग एकत्र हुए रात भर लोगों को आना जाना लगा रहा अकीदत मंदो ने ताजिया पर फातिया दिलाई और इमाम हुसैन को याद किया दिलशाद खान ने बताया कि हमारे बड़े भाई पप्पू और उनसे छोटे भाई नौशाद और हम लोग ने मिलकर ताजिया को बनाया है हमारे दादा एंड बाप से ताजिया बनाने का सिलसिला चला आ रहा है लगभग 65 साल से ताजिया बन रहा है आज हम बना रहे हैं कल मेरा बेटा बनाएगा ताजियादारी इमाम हुसैन की याद में होती रहेगी वही बोले मियां ने अपने इमामबाड़े पर शरबत बनाकर लोगों को तस्कीम किया रात भर ताजिया रखा रहने के बाद सुबह 9:00 बजे के बाद सभी मोहल्ले के निवासियों के साथ कर्बला को लेकर सभी लोग चल दिए शहर कर्बला में शहर के सभी विभिन्न विभिन्न जगह के ताजिया पहुंचकर आज 10 आशूरा मुहर्रम के दिन विसर्जन किए जाते हैं सभी लोग इमाम हुसैन की याद में फतिया पढ़ कर रिसाले सबाब करते है हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर हर मोमिन व्यक्ति फातिया दिलाता है।