GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा बहन से मिलने आया था। 35 वर्षीय दीनबंधु राजपूत, फर्रुखाबाद के श्याम नगर रेलवे क्रॉसिंग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें कन्नौज के रायपुर मकरंद नगर निवासी 35 वर्षीय दीनबंधु राजपूत की चलती ट्रेन से उतरने के कारण मौत हो गई दीनबंधु कानपुर आनंद विहार ट्रेन से अपनी बहन किरन के घर आ रहे थे उनकी बहन का घर श्याम नगर क्रॉसिंग के पास है वह पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए आ रहे थे श्याम नगर क्रॉसिंग के पास जब ट्रेन की गति धीमी हुई तो दीनबंधु ने उतारने का प्रयास किया इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गए हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही मृतक के भाई अभिषेक ताऊ अवतार मौके पर पहुंच गए परिजन का रो रो कर बुरा हाल हो गया वही परिजन मृतक दीनबंधु का शव लेकर कन्नौज चले गए