GSP NEWS चैनल सीता देवी मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष फर्रुखाबाद 
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने आज गुरुवार को गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, झांसी और उसके आसपास के इलाकों में उष्ण लहर लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और इटावा जिले में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में उष्ण लहर (लू) का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में उष्ण रात्रि होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 12 जून को मौसम में कुछ राहत मिलने की संभावना कहीं-कहीं पर बारिश और तेज हवा के साथ हवा चलने की संभावना बताई गई
