GSP NEWS चैनल आकिल गौर रुड़की हरिद्वार उत्तराखंड की रिपोर्ट
सहारनपुर हरोड़ा में सामुदायिक केंद्र पर खड़ी एम्बुलेंस बनी आग का शिकार तीन वाहन जलकर हुए खाक. सहारनपुर : गागलहेड़ी के गांव हरोड़ा में उस वक्त
हड़कंप मच गया जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर खड़ी तीन एम्बुलेंसों ने अचानक आग पकड़ ली – देखते ही देखते लपटें उठीं, और चंद मिनटों में तीनों गाड़ियाँ धू-धू कर जल उठीं – सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर दौड़ीं लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया – तब तक बहुत देर हो चुकी थी – तीनों एम्बुलेंसें जलकर पूरी तरह से खाक हो चुकी थीं – अब सबसे बड़ा सवाल यह है —क्या यह हादसा था या किसी साजिश की चाल किसने और कैसे सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा की धड़कन मानी जाने वाली एम्बुलेंस को आग के हवाले किया लेकिन आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है पर एक बात तय है ये आग सिर्फ गाड़ियों तक सीमित नहीं-बल्कि लोगों के दिलों में भी सवालों की चिंगारी सुलगा गई हैं जिसमें यह घटना कैसे हुई जिसकी जानकारी प्रशासन द्वारा की जा रही है।