GSP NEWS चैनल ताहिर अली ब्यूरो चीफ जिला बदायूं
जिला बदायूं में आज 17-05-2025 (सनिचर) को सुबह 11 : 00 बजे पिंड बल्लूची रेस्टोरेंट, हाई स्ट्रीट, निकट टीटीआई सिटी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश में युवा राष्ट्रीय लोकदल का परिचय संवाद एवं कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी सदारत जनाब अनुज चौधरी जी (क्षेत्रीय अध्यक्ष रोहिलखंड) ने की इस मौके पर अनुज चौधरी ने कहा कि माननीय जयंत चौधरी द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस जिम्मेदारी को मै पूरी लगन के साथ निभाऊंगा और साथ ही रोहिलखंड क्षेत्र में युवा राष्ट्रीय लोकदल को मज़बूत करने का काम करूंगा बैठक का संचालन अजीत सिंह जी प्रदेश सचिव ने किया बैठक में रोहिलखंड क्षेत्र से अमरोहा, सम्भल, बरेली, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में जनपद बदायूं से युवा जिला अध्यक्ष आसिफ खान, जिला प्रभारी अरशद अली, जिला महासचिव नजमुल हसन उर्फ रानू, संगठन मंत्री आतिफ आरफी और जिला कार्यकारिणी सदस्य हारून खान ने शिरकत की।
