GSP न्यूज चैनल अतुल शुक्ला ब्यूरो चीफ जिला हरदोई की रिपोर्ट
प्रकाशनार्थ जश्न ए ऑपरेशन सिंदूर. पाकिस्तान में बम फूटे, और इधर भारत में खुशी जाहिर करते हुए छूटे पटाखे….आतंकवादियों द्वारा कायराना पहलगाम हमलें के जवाब में मोदी सरकार के नेतृत्व में हमारी सेनाओं के संयुक्त अभियान ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा हमला करके पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के 9 ठिकानों को नेस्तनाबूत करते हुए सैकड़ों आंतकियों का सफाया किया गया है इसी ख़ुशी में आज वीरांगना सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती सुहाना जैन एवं निशक्त जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री सुमत जैन व उद्योग व्यापार संग़ठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पवन जैन ज़ी ने भूतपूर्व सैनिकों को माला पहनाकर व पुष्पवर्षा करके मुंह मीठा कराकर उनका स्वागत किया.. भूतपूर्व सैनिक व संस्था के सदस्यों सहित तमाम लोग देशभक्ति गीतों पर थिरकते हुए नजर आये और सभी लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर जुलूस रूप में श्रीमती सुहाना जैन ज़ी के आवास से लखनऊ चुंगी पर आकर आतिशबाजी करके जश्न मनाया।इस दौरान सभी लोग भारत माता की जय,पाकिस्तान मुर्दाबाद,धन्यवाद मोदी ज़ी,भारतीय सेना जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाते रहे.इस दौरान श्रीमती सुहाना जैन ज़ी ने मोदी सरकार का धन्यवाद करते हुए भारतीय सेना को भी धन्यवाद किया