कोतवाली फर्रुखाबाद में प्रभारी निरीक्षक राजीव पांडे द्वारा मीटिंग की गई पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार आज कोतवाली फर्रूखाबाद में श्रीमान प्रभारी निरीक्षक राजीव पांडे के द्वारा मीटिंग की गई प्रभारी निरीक्षक ने दिशा निर्देश दिए कि जनपद फर्रुखाबाद के सभी लोग आज दिनांक 7 मई को रात्रि 9 बजे से केवल 10 मिनट तक अपनी दुकानों व घरों और रोड पर चल रहे वाहनों की लाइटे बन्द कर दे उन्होंने कोतवाली क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को सूचित कया कि संपूर्ण जनपद में ब्लैकआउट किया जाएगा जिसके दौरान आपको अपने घर, दुकान , संस्थान, स्ट्रीट लाइट, वाहनों की लाइट सभी प्रकार की लाइट बंद कर दें ,अगर आप वाहन से रोड पर चल रहे हैं तो वाहन को रोड किनारे खड़ा करके लाइट बंद कर दें और वहीं खड़े हो जाएं किसी भी प्रकार का उजाला प्रकाश ना करें इस दौरान आपको घबराने की जरूरत नहीं है फतेहगढ़ फर्रुखाबाद पुलिस आपके साथ है किसी भी विषम परिस्थिति में आप संबंधित थाना चौकी , डायल 112 पर कॉल करके संपर्क कर सकते हैं।