GSP NEWS चैनल आकिल गौर रुड़की हरिद्वार की रिपोर्ट 
उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा आज हरिद्वार जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जयपाल सिंह चौहान को उत्तराखंड राज्य में राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने के उपरांत उनके स्वागत कार्यक्रम का आयोजन पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीशवरानंद जी महाराज के आश्रम में आयोजित हुआ। स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित हो हमने भी साथियों सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं को उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं एवं माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार एवं धन्यवाद किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में हरिद्वार जनपद के समस्त वरिष्ठ भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं हरिद्वार जनपद कि सम्मानित जनता ने उनका स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी।
