
कंगाल पाकिस्तान अब दोहरी मार झेलने वाला है. भारत ने पहले ही शहबाज के देश का नलका बंद कर दिया था और अब तालिबान भी पाकिस्तान को तगड़ा झटका देने वाला है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने ऐलान किया था कि खून और पानी दोनों एक साथ नहीं बह सकते और ये कहते हुए पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि निलंबित कर दी गई थी. इस वार के दर्द से पाकिस्तान पहले ही उछला-उछला फिर रहा है, इस बीच अफगानिस्तान ने भी शहबाज के देश में पानी संकट की मार को दोगुना करने का ऐलान कर दिया है.
India के बाद अब Pakistan को कैसे धोएगा Taliban?
तालिबान ने फैसला कर लिया है कि अब कुनार नदी पर बांध बनाया जाएगा. भारत ने पाकिस्तान के साथ IWT (Indus Water Treaty) पहले ही निलंबित कर दी थी. वहीं अब अफगानिस्तान ने शहबाज की नींद उड़ा दी है. कुनार नदी पर बांध बनने के बाद पाकिस्तान में पानी का संकट बढ़ जाएगा क्योंकि ये नदी पाकिस्तान की वॉटर सप्लाई का एक महत्वपूर्ण सोर्स है. तालिबान शासन ने कुनार के पानी को मोड़ने की योजना को मंजूरी दी है.
इस परियोजना के तहत नदी के पानी को गंबीरी रेगिस्तान से नंगारहार प्रांत में दुरंती बांध तक पहुंचाया जाएगा. सूत्रों के अनुसार, जल के इस रणनीतिक मोड़ से चित्राल और निचले इलाकों में सिंचाई, पेयजल और पनबिजली के लिए पानी की भयंकर कमी हो जाएगी.
