
पाकिस्तान की सरकार इन दिनों चौतरफा घिरी हुई है. इसे कर्मों का फल कह लें या कुछ और…जंग और कंगाली की हालत में इमरान खान की बहनों ने चीख-चीख कर शहबाज-मुनीर की नाक में दम कर रखा है. दोनों की इंटरनेशनल बेइज्जती भी खूब हो रही है. एक बार फिर से अपने भाई इमरान खान को देखने के लिए तड़प रही बहनों ने बवाल करने का फैसला कर लिया है. सिर्फ 20 मिनट की मुलाकात के बाद पाकिस्तान के हुक्मरान फिर से किसी को मिलने जाने नहीं दे रहे हैं. अब इमरान खान की बहनें, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों संग फिर आदियाला जेल के नजदीक धरने पर बैठ गईं. उन्होंने नए बवाल का ऐलान अपना कंबल दिखाते हुए कर दिया है.
