आक़िल गौर पत्रकार उत्तराखंड

अमेरिका की राजनीति में एक बार फिर जेफ्री एप्सटीन का नाम तूफान बनकर लौट आया है. हाउस ओवरसाइट कमेटी के डेमोक्रेट सदस्यों ने एप्सटीन की संपत्ति से मिली 19 तस्वीरें सार्वजनिक की हैं, जिनमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कई तस्वीरें शामिल हैं. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद वॉशिंगटन में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और व्हाइट हाउस पर दबाव बढ़ता दिख रहा है. ओवरसाइट कमेटी के मुताबिक ये तस्वीरें उन करीब 95 हजार फोटोग्राफ्स का हिस्सा हैं, जो एप्सटीन एस्टेट से उपलब्ध कराए गए हैं. ट्रंप से जब इन नई तस्वीरों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘मैंने उन्हें नहीं देखा, लेकिन इस आदमी को सब जानते थे. उसके पास सबके साथ तस्वीरें हैं. इसमें कोई बड़ी बात नहीं है.
