
सचिन मीण के प्यार में पाकिस्तान से भारत आकर सुर्खियों में आई सीमा हैदर एक बार फिर मीडिया की खबरों में हैं. दरअसल, सीमा हैदर और सचिन मीणा ने अपने सोशल मीडिया (YouTube) के माध्यम से एक वीडियो बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने पुष्टि की है कि वह (सीमा) सात महीने की प्रेग्नेंट हैं और फरवरी में अपने छठे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. यह बच्चा उनके पति सचिन मीणा के साथ उनका दूसरा बच्चा होगा.
जी हां…पिछले वर्ष मार्च में उनके (सीमा-सचिन) ने पहले बच्चे मीरा का जन्म हुआ था. वीडियो में सीमा ने कहा,
मुझे सातवां महीना चल रहा है. पहले नहीं बताया था, लेकिन अब सबको पता चल ही गया है. भगवान ने हमें दोबारा खुशी दी है और हमने इसे स्वीकार कर लिया है.
सीमा ने वीडियो में आगे कहा कि मीरा की बहन या भाई आने वाला है या आने वाली है, दो महीने बाद, फरवरी में. इस खबर से सचिन और सीमा दोनों ही बेहद गदगद है. पाकिस्तानी भाभी के नाम से मशहूर हो चुकी सीमा ने यह भी बताया कि उनकी तबीयत पिछली प्रेग्नेंसी की तुलना में बेहतर है, हालांकि सचिन के मुताबिक इस बार उनके शरीर में कैल्शियम की कमी पाई गई है. जिस वजह से सीमा के शरीर में दर्द रहता है.
