आक़िल गौर उत्तराखंड

मोटी सैलरी और लग्जरी लाइफ का झांसा देकर म्यांमार में चीन की साइबर फ्रॉड कंपनी में बंधक बनाकर जबरन ठगी करवाने का मामले सामने आया है. पीड़ित युवक उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का रहना वाला 28 वर्षीय अशीष पुनिया है. आशीष ने बताया कि उसे विदेश में अच्छी नौकरी और मोटी सैलरी का लालच देकर 4 महीने तक बंधक बनाकर रखा गया था.
करीब 4 महीने तक बंधक रहने के बाद आशीष को म्यांमार आर्मी और भारत सरकार की मदद से सुरक्षित भारत लौटाया गया. आशीष ने सरकार से ऐसे स्कैमर्स पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के मुताबिक, मेरठ के कंकरखेड़ा के डिफेंस एंक्लेव के रहने वाले आशीष पुनिया को विदेशी जालसाजों ने क्रिप्टो करेंसी के बहाने थाईलैंड बुलाया. शुरुआत में सब कुछ शानदार लगता था… मोटी सैलरी और लग्जरी लाइफ का वादा.
लेकिन, जल्द ही जालसाजों ने उसे बंधक बनाकर म्यांमार में फंसा लिया. आशीष ने बताया कि उन्हें 4 महीने तक डर और डरावने हालात में रखा गया. इस दौरान वह लगातार मानसिक और शारीरिक दबाव में था. भारत की सुरक्षा एजेंसियों और म्यांमार आर्मी की मदद से आशीष को सुरक्षित घर वापस लाया गया. आशीष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी टीम को धन्यवाद दिया.
