बिहार विधानसभा का अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को चुन लिया गया. सर्वसम्मति से उन्हें चुना गया है. अन्य विधायकों से शपथ ली, जिसमें लौरिया के विधायक विनय विनय भोजपुरी में शपथ ले रहे थे अध्यक्ष ने रोका कहा अपना शपथ हिंदी अंग्रेजी मैथिली में शपथ लेने को कहा. इसके बाद विनय बिहारी ने हिंदी में शपथ ली. जाले से विधायक जीवेश कुमार ने संस्कृत भाषा में शपथ ली.
विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सदन में मौजूद हैं. विधायक डॉ. प्रेम कुमार भी मौजूद हैं, वह आज विधानसभा अध्यक्ष चुने जाएंगे.
कथित रूप से माओवादियों के खिलाफ उत्तर बिहार में आपराधिक संगठन बनाकर उनका खात्मा करने वाले आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नीतीश सिंह महाराज ने शिवहर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. नीतीश सिंह महाराज शिवहर जिले के तरियानी छपरा के रहने वाले हैं. इन पर दर्जनों संगीन मामले पहले से दर्ज हैं. इस विधानसभा चुनाव में नीतीश सिंह महाराज की पत्नी अपर्णा सिंह जो मुखिया हैं. बेलसंड विधानसभा से जनसुराज के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं. नीतीश सिंह महाराज पर कई नक्सलियों के हत्या का भी आरोप है, जिस आरोप में वो पहले भी जेल जा चुके हैं. सीतामढ़ी शिवहर समेत आस-पास के इलाकों में नीतीश सिंह महाराज आतंक का प्रयास थे. कोर्ट में सरेंडर करने से पहले उन्होंने कहा कि वो कोर्ट और कानून व्यवस्था का सम्मान करते हैं. इधर, दूसरी ओर शिवहर SP शैलेश कुमार ने कहा कि पुलिस की दबिश की वजह से आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया है. बक्सर में एक नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना बक्सर के मॉडल थाना क्षेत्र की है. बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद स्पेशल टीम का गठन किया गया और कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि चौथा आरोपी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.
भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार आज बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने जाएंगे. सोमवार को अध्यक्ष पद की दावेदारी करने वाले वह अकेले ही उम्मीदवार थे. ऐसे में वह निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे. आज (मंगलवार) को शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन है. इस बार 100 से ज्यादा नए सदस्य निर्वाचित होकर आए हैं. उन्हें सदन की कार्यप्रणाली सिखाने के लिए कार्यशाला होगी. साथ ही प्रश्नकाल, शून्यकाल, तारांकित और अतारांकित प्रश्न आदि की जानकारी दी जाएगी
