रजपालपुर प्राथमिक विद्यालय में नामांकन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ भव्य आयोजन
-फर्नीचर उद्घाटन, मेधावी छात्र सम्मान और परिवर्तन मंच की घोषणा ने बटोरी सराहना

Nabavganj Breaking
प्राथमिक विद्यालय रजपालपुर में शनिवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नवीन नामांकन, पुरस्कार वितरण, धन्यवाद कार्यक्रम तथा फर्नीचर उद्घाटन जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन एक साथ किया गया। विद्यालय प्रांगण उत्सव स्थल में तब्दील हो गया, जब विद्यार्थियों, अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन से हुई, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में एसआरजी वंदना रानी ने भाग लिया। उन्होंने विद्यालय परिवार को इस आयोजन के उत्कृष्ट संचालन के लिए धन्यवाद दिया और शिक्षा में निरंतर प्रगति की कामना की।कक्षा 1 से 5 तक के सभी मेधावी विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। वहीं, पूरे वर्ष अनुशासन और स्वच्छता में अव्वल रहे छात्र अवजीत और छात्रा निधि को ‘लल्लन टॉप पुरस्कार’ प्रदान किया गया।

फर्नीचर उद्घाटन ने बढ़ाई शोभा
नवाबगंज।
विद्यालय के छात्रों को आदर्श इंटर कॉलेज पितौरा एवं विद्यालय परिवार के संयुक्त प्रयासों से प्राप्त फर्नीचर का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर एआरपी को उनके सफल स्वर्णिम कार्यकाल के लिए प्रशंसा पत्र एवं धन्यवाद पत्र देकर सम्मानित किया गया।

परिवर्तन मंच की हुई घोषणा
नवाबगंज।
कार्यक्रम के दौरान सलनीराम गंगवार, पंकज कुमार और अभय सिंह गंगवार ने ‘परिवर्तन मंच’ की घोषणा की, जो शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत उत्कृष्ट एवं सेवा-निवृत्त शिक्षकों को हर वर्ष सम्मानित करेगा। उन्होंने बताया कि यह मंच शिक्षकों के योगदान को नई पहचान देगा।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने बढ़ाया उत्साह
नवाबगंज।
कार्यक्रम में शालिगराम गंगवार, सुरेश चंद्र, पंकज कुमार, प्रदीप पाल, बृजेश पुष्कर, बलवीर सिंह, रूप सिंह, शिवानी सिंह, सुधीर सिंह, अशोक कुमार, धर्मेंद्र, अभिषेक, अभिनव गुप्ता, संदीप सिंह, सौरभ, अजब सिंह, राजेश समेत कई अध्यापकगण और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अभय सिंह गंगवार ने किया।
