GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें फर्रुखाबाद जनपद में आबकारी दुकानों के वित्तीय वर्ष 2025 –26 के लिए ई लॉटरी के प्रथम चरण में आबकारी की उठकर फुटकर दुकानों का व्यवस्थापन आज 6 मार्च को प्रथम स्लॉट में पूर्वाह्न 10:00 बजे से 11:45 तक जनपद फर्रुखाबाद में कलेक्टर सभागार में किया गया आज ऑनलाइन ई लॉटरी द्वारा व्यवस्थापन के प्रथम चरण के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी जिला कलेक्टर लाइसेंस प्राधिकारी वह आलोक प्रियदर्शी पुलिस उप महानिदेशक पुलिस अधीक्षक सदस्य आबकारी आयुक्त द्वारा नामित अधिकारी श्री ज्ञानेंश बब्बू साहब आबकारी आयुक्त सदस्य और श्री जीपी गुप्ता जिला आबकारी अधिकारी सदस्य सचिन की उपस्थिति में तथा शासन द्वारा नामित पर्यवेक्षक श्री बृजेश नारायण सिंह परिवहन आयुक्त जनपद फर्रुखाबाद के मार्गदर्शन में जनपद फर्रुखाबाद की देसी शराब की 219 दुकानों के सापेक्ष 2132 आवेदन कंपोजिट शॉप की 83 दुकानों के सापेक्ष 724 आवेदन मॉडल शॉप की दो दुकानों के सापेक्ष चार आवेदन और भांग की आठ दुकानों के सापेक्ष 10 आवेदन प्राप्त हुए श्री अनुराग जैन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एन,आई,सी, के तकनीकी सहयोग और अन्य सहयोगियों द्वारा सहयोग प्रदान करते हुए सर्वप्रथम उपस्थित तीन आवेदको से सीट नंबर लेते हुए सिमुलेशन की भीम प्रारंभ हुई इस प्रक्रिया को तीन-तीन बार दोहराया गया तदयपश्चात ई लॉटरी की रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया में जिला आबकारी अधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा उपस्थित तीन आवेदको से सीट नंबर लेते हुए क्रमश देशी शराब मॉडल शॉप कंपोजिट शॉप और भांग की दुकान का रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर ई लॉटरी पोर्टल पर समस्त आबकारी दुकान का परिणाम घोषित किया गया और चयन समिति की सहमति के आधार पर जनपद की देशी शराब की 219 मॉडल शॉप की दो कंपोजिट शॉप की तीन और भांग की आठ दुकानो का वित्तीय वर्ष 2025 – 26 के लिए प्रथम चरण का व्यवस्थापन ई लॉटरी के माध्यम से शांतिपूर्वक संपन्न हुआ जिला चयन समिति के सम्मानित सदस्यों और पर्यवेक्षक द्वारा ई लॉटरी के परिवहन पर हस्ताक्षर कराकर जनपद की एन आई ,सी, की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया।