लखनऊ। ( डीपीसी )रहमान खेड़ा जंगल में 90 दिन से घूम रहे बाघ को वन विभाग की टीम ने बुधवार शाम ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया। बाघ को बेहोश करने के लिए दो ट्रैंकुलाइजर डार्ट दागे गए। पहली डार्ट लगने पर वह आक्रामक हो गया, लेकिन दूसरी डार्ट लगते ही बेहोश होकर गिर पड़ा। करीब 230 किलो वजनी और 3-4 साल के इस बाघ ने अब तक 25 जानवरों का शिकार किया था, जिससे 60 गांवों में दहशत थी। वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए AI थर्मल सेंसर कैमरे और ड्रोन का इस्तेमाल किया। बाघ को BKT (बख्शी का तालाब) रेंज कार्यालय लाया जाएगा, जहां उसका इलाज होगा…