GSP NEWS चैनल प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार खान फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद, के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रिजवान अहमद ताज के नृत्वय में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन देकर ज्ञापन में दर्शाया गया कि फतेहगढ़ परीक्षा केंद्र की मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति दि जाए फतेहगढ़ म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में देश की स्वतंत्रता के पूर्व की एक मस्जिद बनी है जिसमें फतेहगढ़ मुस्लिम समाज के लोग नमाज कायम करते हैं विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा मुस्लिम समाज के लोगों को दिनांक 24 फरवरी से नमाज पढ़ने से यह कहकर रोक दिया गया कि हम इस समय यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है विद्यालय में स्ट्रांग रूम स्थापित है सुरक्षा कार्डों से यह फैसला लेना पड़ा है ज्ञापन में कहा गया कि रमजान का महीना चल रहा है जिसमें की रोजा रखने वाले नमाजीयों को नमाज कायम करना होती है इस कारण नियमित रूप से संबंधीत मस्जिद में नमाज पढ़ने की नमाजियों को अनुमति दी जाए इस अवसर पर मोहम्मद शोएब शेख रिजवान अहमद तक शाकिर मंसूरी बाबर खान मोहसिन शम्सी एडवोकेट समीर राजा एडवोकेट मोहम्मद अंसारी रानू शुक्ला सभासद रवीश दुबे एडवोकेट पूर्वसभासद कुंवर सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।