GSP NEWS चैनल सीता देवी मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद, सूबेदार राकेश कुमार सागर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुजावि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार की नीतियां मध्यम वर्ग को गरीब और गरीब व उसकी भावी पीढ़ियों को लगातार कंगाल बना रहीं हैं। धनाड्य साजिशी भृष्ट/चतुर चालाक लोग जो स्वयं को उच्च मान कर दूसरों को दीन हीन बनाने में जुटे रहते हैं, वही मोदी सरकार को सपोर्ट कर रहे हैं। सत्ता पर तो यह छल बल से कब्जा किए हुए हैं ।