GSP NEWS चैनल पारस भारद्वाज ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद की रिपोर्ट
खुदागंज स्टेशन के निकट ट्रेन की चपेट में आनें से हलवाई युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जहां उसे सीएचसी कमालगंज लाया गया हालत गम्भीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रिफर किया गया लोहिया अस्पताल में घायल को डॉ द्वारा मृत घोषित कर दिया गया पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया थाना कमालगंज के ग्राम जंजाली नगला निवासी 35 वर्षीय बृजेश पुत्र सुरेश हलवाई का कार्य करता था सोमवार दोपहर खुदागंज स्टेशन के निकट बीती देर रात बृजेश की ट्रेन की चपेट में आनें से हालत गंभीर हो गयी उसे सीएचसी में भर्ती किया गया जहाँ से हालत गंभीर होनें पर लोहिया अस्पताल 11:45 पर रात को लाया गया जहाँ उसे डॉक्टर ने 12:10 बजे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।