अमेरिका के लॉस एंजेलिस में जंगलों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया है। दस एकड़ के क्षेत्र में शुरू हुई यह आग कुछ ही घंटों में लगभग 2,900 एकड़ तक फैल गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने स्टेट ऑफ़ इमरजेंसी घोषित कर दी है।फायर डिपार्टमेंट के चीफ क्रिस्टिन क्रोले ने जानकारी दी है कि 30,000 लोगों को अपने घर खाली करने का आदेश दिया गया है
आग बुझाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है, लेकिन इसे नियंत्रित करने में अभी और समय लग सकता है।