GSP NEWS चैनल आकिल गौर रुड़की हरिद्वार उत्तराखंड की रिपोर्ट 
उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ मे स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगने पर खुद को BKU कार्यकर्त्ता बताने वाले कार सवार युवकों ने टोल मांगने पर टोल कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की।
टोल कर्मचारियों ने अपना रोद्र रूप दिखाया तो युवकों ने अपने गांव से बाइको पर सवार युवक बुला लिए। भीड़ ने टोल बूथ से बाहर निकाल कर टोल कलेक्टर संजीव को पीटा और उसके चेहरे व सीने पर पैर रख दिए। मारपीट करने के बाद आरोपी टोल बूम तोड़कर देहरादून की ओर फरार हो गए। काफी देर तक टोल फ्री रहा? बाद मे पुलिस ने पीछा करके आरोपी परमजीत व पीयूष को अरेस्ट कर लिया है।
