GSP NEWS चैनल जैनुल खान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद की रिपोर्ट 
फर्रुखाबाद के कमालगंज क्षेत्र में स्थित शेखपुर रुस्तमपुर गांव में शेख मखदूम शाह रहमतुल्लाह अलैह का 700वां उर्स मुबारक बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
यह उर्स हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता हैं और इस अवसर पर बड़ी संख्या में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल होते हैं इस उर्स में उत्तर प्रदेश के अलावा पूरे भारत से लोग जियारत के लिए आते हैं।
इस मेले में लड्डू सबसे मशहूर चीज़ है इस ,लड्डू को शेकपुर लड्डू के नाम से भी जाना जाता है जो टनों की संख्या में कम से कम 2 दर्जन गांवों में बनाया जाता है और फिर मेले में विक्री किया जाता है। इस उर्स में एक खास रिवाज है, जिसमें छड़ियों का उपयोग किया जाता है। जायरीन अपने पीर जी का डोला भोजपुर चिल्लागाह से शेखपुर दरगाह पर लाते हैं। वही इस मेले में हर प्रकार की खिलौने व वस्तुएं बेचें व खरीदे जाते हैं
इस मेला की देख रेख करते हुए पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर सीओ अमृतपुर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कमालगंज ने पुलिस प्रशासन को चप्पे-चप्पे मुस्तैद रखा। सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे
