GSP NEWS चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 86वें बौद्ध महोत्सव संकिसा बौद्ध मेला में किया प्रतिभाग फर्रुखाबाद, 26 अक्टूबर को आज बाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद फर्रुखाबाद के धम्मालोको बौद्ध विहार प्रांगण में आयोजित 86वें बौद्ध महोत्सव संकिसा बौद्ध मेला में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, बौद्ध मताधिकारियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं की सहभागिता रही कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य महानुभावों द्वारा संकिसा स्थित प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप का विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया गया इसके उपरांत सभी ने स्तूप के चारों ओर परिक्रमा कर श्रद्धा व्यक्त की इस दौरान बौद्ध परंपराओं एवं धार्मिक रीतिरिवाजों के अनुरूप कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य, विधायक कायमगंज डॉ० सुरभि, जिला पंचायत की प्रशासक मोनिका यादव तथा भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे। बौद्ध मताधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे जिला प्रशासन द्वारा आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के प्रभावी अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया गया