GSP NEWS चैनल सीता देवी मिश्रा राष्ट अध्यक्ष फर्रुखाबाद की न्यूज़
फर्रुखाबाद जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगातट स्थित पांचाल घाट पर आगामी 22 जनवरी से 20 फरवरी 2027 तक आयोजित होने वाले प्रसिद्ध श्रीरामनगरिया मेला एवं विकास प्रदर्शनी की तैयारियों के संबंध में मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेले के सुव्यवस्थित आयोजन, श्रद्धालुओं की सुविधा, अस्थायी घाटों के निर्माण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पांचाल घाट पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला श्रीरामनगरिया मेला जनपद की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण प्रतीक है। मेले में बड़ी संख्या में साधु-संतों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं, जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार मेले को और अधिक आकर्षक बनाने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग एवं पर्यटन विभाग के सहयोग से विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके अंतर्गत ‘उत्तर प्रदेश दर्शन’ की अवधारणा के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों की झलक प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले से संबंधित सभी तैयारियों को आपसी समन्वय के साथ समय से पूर्ण कराया जाए मेला क्षेत्र की आवश्य कताओं का आकलन करते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाए, ताकि आयोजन अवधि में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो और श्रद्धालु सुविधाजनक एवं सुरक्षित वातावरण में मेले का लाभ उठा सकें निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ,खण्ड विकास अधिकारी बढ़पुर योगेश पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे