GSP NEWS चैनल जुल्फिकार खान प्रदेश प्रभारी फर्रुखाबाद की न्यूज़
फर्रुखाबाद आज दिनांक 25-10-2026 को चीजी क्रेजी रेस्टोरेंट में कानपुर प्रान्त द्वारा संस्कार भारती, फर्रुखाबाद के तत्वावधान में कवि सम्मेलन व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में वाल्मीकि जीवन व रामायण रचना की आधुनिक जीवन में प्रासंगिकता पर भारती मिश्रा, महेश पाल सिंह, कानपुर से आयीं रोचना विश्नोई जी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका व साहित्यकार भारती मिश्रा की 16वीं पुस्तक साहित्य सारथी का लोकार्पण किया जिसमें उनके द्वारा फर्रुखाबाद जनपद के 12 वरिष्ठ साहित्यकारों के साक्षात्कार लिखे गए हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कार भारती के अध्यक्ष अनिल सिंह जी ने की संयोजन अरविंद दीक्षित के द्वारा किया गया संचालन तुसुमुल मिश्रा जी के द्वारा किया गया मंच पर संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पांडे जी महेश पाल उपकारी जी आदि मंचासीन रहे कार्यक्रम में भूपेंद्र प्रताप उत्कर्ष अग्निहोत्री दिनेश अवस्थी ,अर्पण शाक्य डॉ राजीव गुप्ता नवीन मिश्रा राम अवतार शर्मा हिंदू रज्जू भैया कानपुर से पधारे राजेंद्र अवस्थी आदि उपस्थित रहे।