कन्नौज गुरसहायगंज कोतवाल अजय अवस्थी लाइन हाजिर, ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह को मिली नई जिम्मेदारीकन्नौज उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गुरसहायगंज कोतवाली की कराई गई जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है गुरसहायगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।वहीं ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह को गुरसहायगंज कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।बताया गया है कि अजय अवस्थी के खिलाफ शिकायत जोन स्तर के पुलिस अधिकारियों से की गई थी। मामले की जांच दूसरे जनपद के अधिकारी से कराई गई। जांच रिपोर्ट में शिकायत सही पाए जाने के बाद एसपी ने अजय अवस्थी को लाइन हाजिर कर दिया।साथ ही मामले में विभागीय जांच भी बैठाई गई है।मुख्य बिंदु अजय अवस्थी लाइन हाजिर ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह बने गुरसहायगंज कोतवाल शिकायत की जांच में आरोप सही पाए गए दूसरे जनपद के अधिकारी से कराई गई थी जांच मामले में विभागीय जांच सही पाई गई थीं