थाना अमृतपुर अंतर्गत क्षेत्र के गांव रामप्रसाद नगला में पूर्व में पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है 18 फरवरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, ऐसे में बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है ग्रामीणों के अनुसार गांव में एक बिजली का खंभा टूटा पड़ा है, जिसकेकारण सप्लाई बंद है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब पांच सौ से अधिक की आबादी है 12 बिजली कनेक्शन धारक हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थिति में बच्चे रात में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने विभाग से शीघ्र बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है,