GSP NEWS चैनल कैफ अली ब्यूरो चीफ कन्नौज की स्पोर्ट
कन्नौज जनपद में एक मामला सामने आया है पूर्व में भारतीय किसान यूनियन स्वराज की महिला पदाधिकरी द्वारा दिनांक 07/02/2026 को
तहसील दिवस के अवसर पर छिबरामऊ में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अचार में छिपकली निकलने की शिकायत प्रार्थना पत्र द्वारा की गई थी। जिस प्रकरण में खाद्य एवं रसद विभाग कन्नौज द्वारा जांच जारी थी इसी प्रकरण में फूड इंस्पेक्टर अरविंद कुमार साहू द्वारा भाकियू स्वराज संगठन के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर से वार्ता कर कहा गया था कि
जब भी कभी आपको गाड़ी दिखे तो उसे 112 डायल कर रोक लें और उन्हें अवगत करा दें। और निकटतम चौकी या कोतवाली पर खड़ी करवा दें आज 15 फरबरी रविवार को जिलाध्यक्ष निजी कार्य से कन्नौज जा रहे थे तभी उन्हें ज़ेवा जसोदा टोल के आगे अचार से लदी हुई एक गाड़ी दिखी उन्होंने उसका पीछा किया और आगे चलकर उसे रोका गाड़ी में “मनपसंद आचार” के भरे हुए डिब्बे मिले जिसकी सूचना उन्होंने फूड इंस्पेक्टर को दी और 112 डायल कर दी। फूड इंस्पेक्टर ने गाड़ी को निकटतम चौकी या कोतवाली पर खड़ी कराने को कहा फूड इंस्पेक्टर के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष गाड़ी को जलालपुर पनवारा चौकी लेकर गए जहां से गाड़ी को कोतवाली सदर कन्नौज भेजा गया