जिलाधिकारी द्वारा ए0वी0 इंटर कॉलेज शमसाबाद का भ्रमण किया गया।
फर्रूखाबाद आज 31 जनवरी जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा विशेष अभियान के अंतर्गत मतदेय स्थल ए0वी0 इंटर कॉलेज शमसाबाद एवं जूनियर हाईस्कूल शमसाबाद का भ्रमण किया गया भ्रमण के दौरान अवलोकन किया गया कि सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी BLO द्वारा दावे व आपत्तियां प्राप्त की जा रही है,उनके पास फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है।कार्यक्रम की प्रगति का सतत अवलोकन एवं समीक्षा सभी ERO, AERO, BLO सुपरवाइजर एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है। साथ ही अधिकारीगण भ्रमण कर विशेष कार्यक्रम की प्रभावी निगरानी कर रहे हैं।