फर्रुखाबाद जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा संयुक्त रूप से ढाई घाट मेला पहुँचकर माघ पूर्णिमा के अवसर पर होने बाले स्नान की तैयारियों की समीक्षा की गई जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि ट्रैफिक पर विशेष ध्यान रखा जाये, जाम न लगने पाये, पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रहे, घाट पर नाव व गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था की जाये।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी न्यायिक कायमगंज, क्षेत्राधिकारी कायमगंज व संवंधित उपस्थित रहे।