
उत्तर प्रदेश के संभल से एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिस बिजली के लिए लोग भारी भरकम बिल भरते हैं और फिर भी सप्लाई नहीं मिलती है, उसी बिजली का 60 से अधिक घरों के लोग फ्री में मजे ले रहे थे. दरअसल, प्रशासन ने बिजली चोरी के खिलाफ एक अभियान चलाया. डीएम और एसपी देर रात सड़कों पर उतरे और भारी पुलिस बल के साथ शहर में संयुक्त छापेमारी की. इस दौरान जब अफसर एक घर में पहुंचे तो नजारा देखकर चौंक गए.
50-60 घरों में जांच
डीएम डॉ. राजेंद्र पैसिया और एसपी कृष्ण विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस, पीएसी और बिजली विभाग की संयुक्त टीमों ने रायसत्ती, दीपा सराय, सराय तरीन, नबाबखेल, गुन्नौर और बबराला समेत कई इलाकों में छापेमारी की. इस दौरान एक घर में अवैध रूप से संचालित मिनी पावर स्टेशन पकड़ा गया. इसके जरिए करीब 50 से 60 घरों को चोरी की बिजली सप्लाई की जा रही थी. जांच में सामने आया कि यह पूरा सिस्टम भूमिगत था.
