GSP NEWS चैनल आकिल गौर रुड़की हरिद्वार की रिपोर्ट 
सहारनपुर में घर में सो रहे एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी युवक के शरीर में करीब चार गोली लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है
और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला थाना नूनाबाडी गांव का है थाना बड़ागांव के क्षेत्र के गांव नूनाबाडी में सत्तार (42) अपने घर के बाहर जोहड़ के पास बने पशुओं के पास सो रहा था। रात करीब 1:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने सत्तार की गोली मारकर हत्या कर दी मृतक के शरीर पर करीब तीन से चार गोलियां के निशान हैं। सुबह करीब 4 बजे जब परिवार के लोग उठे तो हत्या का पता लगा। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। आवाज सुनकर ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। परिवार के लोग भी आ गए। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सुबह 7 बजे हत्या होने की खबर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य से जुटाए हैं। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या का कारण पारिवारिक हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है मृतक के परिजनों ने थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पांच लड़के और एक लड़की है। लड़की की शादी कर दी थी।
