आक़िल गौर

गुनगा इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है. महज 15 साल का एक किशोर खुले कुएं में गिरकर डूब गया और उसकी जान चली गई. दर्दनाक बात यह है कि इस मामले में पुलिस ने लापरवाही का केस मृतक के पिता के खिलाफ ही दर्ज कर लिया है. यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि गांवों में आज भी मौजूद खतरनाक खुले कुओं की सच्चाई को सामने लाती है.
मृतक की पहचान अमित अहिरवार (15) के रूप में हुई है, जो गुनगा थाना क्षेत्र के महोली गांव का रहने वाला था. अमित अपने पिता दिनेश अहिरवार के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था. 6 दिसंबर को वह खेत पर लगे इंजन से पानी भरने गया था. खेत में मौजूद यह कुआं कच्चा था और उसके चारों तरफ न तो दीवार थी और न ही कोई सुरक्षा घेरा.
