आक़िल गौर

इमरान खान पहले से ही जेल में अपनों की शक्ल देखने को तरस रहे हैं. वहीं अब उनकी बहनों को पाकिस्तान में आतंकवादी घोषित करने की कोशिश तचल रही है. हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की 3 बहनों और समर्थकों पर एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने अदियाला जेल के बाहर धरना-प्रदर्शन के मामले में ये कदम उठाया है. इमरान खान की तीन बहनों अलीमा खान, उज्मा खान और नूरीन खान नियाजी के अलावा कई PTI नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भी एक्शन लिया गया है.
प्रदर्शन करने पर एंटी टेररिज्म एक्ट में फंसाए गए ये लोग
इमरान खान को एक बार फिर से सबसे दूर रखने के लिए परिवार को जेल में घुसने से मना कर दिया गया है. जिसकी वजह से समर्थकों के साथ उनकी बहनें अदियाला जेल के बाहर धरने पर बैठी हैं. उन्हें हटाने के लिए पहले जोर-जबरदस्ती की गई लेकिन अब इमरान खान की बहनों के खिलाफ एंटी टेररिज्म एक्ट के तहत केस दर्द कर दिया गया है. इस केस में पीटीआई महासचिव सलमान अकरम राजा, नईम पंजोथा, कासिम खान, आलिया हमजा, राजा नासिर अब्बास समेत कई अन्य पीटीआई नेता और कार्यकर्ता भी फंसाए गए हैं.
