जुल्फकार खान प्रदेश प्रभारी

फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी जब भारत घूम रहे हैं, तब उनके देश अर्जेंटीना के पड़ोस में एक बड़ा खेल हो गया है. अर्जेंटीना के पड़ोसी चिली की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है. दक्षिणपंथी नेता जोसे एंटोनियो कास्ट (José Antonio Kast) ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. उन्होंने वामपंथी सत्तारूढ़ गठबंधन की उम्मीदवार जीनैट जारा को करारी शिकस्त दी है. कास्ट को 58 फीसदी से ज्यादा वोट मिले, जबकि यह राष्ट्रपति पद के लिए उनकी तीसरी कोशिश थी. यह जीत 1990 में सैन्य तानाशाही के अंत के बाद चिली का सबसे बड़ा दक्षिणपंथी झुकाव मानी जा रही है.
