सीता मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष

नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहे हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
बिजनौर में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत
बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के आकू गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हो गया. आग लगने के बाद अंदर रखे पटाखे एक-एक करके फटने लगे, जिससे पूरे गांव में घबराहट फैल गई. धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और थोड़ी ही देर में बड़ी भीड़ जमा हो गई. बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री नियमों की अनदेखी करते हुए लंबे समय से चल रही थी. इससे पहले भी यहां विस्फोट हो चुका है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
