
GSP NEWS चैनल सलीम खान क्राइम ब्यूरो चीफ कानपुर की रिपोर्ट 
12 वर्ष के मासूम बच्चे को एक एजेंसी ने 30 हजार रुपये का बेचा कानपुर महानगर निगम के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में एक 12 वर्ष के मासूम बच्चे को एक एजेंसी ने 30 हजार रुपये में फर्नीचर कारोबारी को बेच दिया। कारोबारी ने बच्चे को घर लाकर बुरी तरह प्रताड़ित किया। बच्चे से घर का काम और टॉयलेट साफ करवाने के साथ-साथ उसे बेरहमी से पीटा जाता था। जब बच्चा घर जाने की जिद करता, तो कारोबारी और उसकी पत्नी उसे पीटते थे। बच्चे ने फोन कर अपने पिता को सारी जानकारी दी, जिसके बाद पिता ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को छुड़ाकर कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। बच्चा बिहार का रहने वाला है और 3 महीने पहले उसे और उसके चचेरे भाई को एजेंसी ने काम दिलाने के नाम पर बेच दिया था। कारोबारी व्यक्ति अब पुलिस के कस्टडी में है।
