
उत्तर प्रदेश में वोटर में करेक्शन के लिए SIR की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. SIR फॉर्म भरवाने की आखिरी डेट 4 दिसंबर तय की गई है. ऐसे में SIR फॉर्म को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है. प्रदेशभर से कई चौंकाने वाली खबरें भी सामने आ रही हैं. इसी क्रम में देवरिया से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां SIR से जुड़े कार्य में लगे लेखपाल आशीष कुमार की मौत हो गई है. इस घटना के बाद हर तरफ हड़कंप मच गया है. सलेमपुर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव जब मृतक लेखपाल के घर पहुंची तो वह भावुक होकर रोने लगी.
लेखपाल की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. साथ ही उन्होंने अंतिम संस्कार करने से भी इंकार कर दिया. परिजनों का आरोप है कि SIR के कार्य में दबाव से मौत हुई है. सलेमपुर तहसील क्षेत्र के धनगड़ा गांव का मामला है. वहीं जिला प्रशासन ने बताया कि लेखपाल आशीष कुमार की मौत बीते 29 नवंबर को गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हुई है. उन्होंने कहा कि मौत बीमारी से हुई है. बताते चलें कि कई SDM,ADM मौके के लिए रवाना हुए है.
