फिरोजाबाद में सर फॉर्म (SIR Form) के नाम पर ठगी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. SIR (Shifting Inclusion Removal) फॉर्म जो मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए भरा जा रहा है, उसका डर दिखाकर एक भाई ने अपनी ही बहन को लाखों की संपत्ति से बेदखल करा दिया. बेचारी बहन को पहले तो इसकी भनक नहीं लग पाई, लेकिन जब उसे असल पता चला तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई. गहरा धक्का लगा. भाई भी ऐसा कर सकता है, उसने कभी ऐसा सोचना ना था. आइये जानते हैं असल कहानी..
यह मामला फिरोजाबाद की रहने वाली सरताज खानम से जुड़ा है. सरताज को उसके ही भाई ने यह कहते हुए डराया कि सरकार SIR फॉर्म भरने वालों की कड़ी जांच कर रही है. अगर फॉर्म नहीं भरा तो बाहर भेज दिया जाएगा. देश से भी निकाला जा सकता है.

